{"_id":"57e968384f1c1b7e5d5746ec","slug":"draped-in-lush-garland-of-shoes-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी पंचायत में पहनाई जूतों की माला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरी पंचायत में पहनाई जूतों की माला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में जूतो की माला पहने ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में गलत टिप्पणी कर बिरादरी की लड़कियों को बदनाम करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामले में बुलाई गई सलमानी बिरादरी की पंचायत में आरोपी व्यक्ति को जूतों की माला पहनाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया।
इसके बाद भरी पंचायत में युवक को जूतों की माला पहनाकर माफी मांगने की सजा दी गई। चौंकाने वाली बात यह कि पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना की पुलिस को जरा भी भनक नहीं लगी।
सोमवार की सुबह मंगलौर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सलमानी बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई। इसमें बिरादरी के ही 48 वर्षीय एक व्यक्ति पर आरोप लगा कि वह बिरादरी की कुछ लड़कियों के प्रति गलत टिप्पणी कर उन्हें बदनाम कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पंचायत ने आरोपी को जो सजा सुनाई वो बेहद चौंकाने वाली है। पंचायत में मौजूद बिरादरी के लोगों ने मौके पर ही आरोपी को जूतों की माला पहनाकर सबसे हाथ जोड़कर माफी मांगने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया।
तुरंत ही सजा पर अमल हुआ और युवक को जूतों की माला बनाकर पहनाई गई और उसे पंचायत में मौजूद सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। इससे आरोपी के साथ-साथ उसके परिजन भी बेहद शर्मिंदा थे।
कमाल की बात तो यह है कि जिस स्थान पर पंचायत में सलमानी बिरादरी के लोगों ने तुगलकी फरमान जारी किया उससे महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है। पुलिस के मामला बाद में संज्ञान में आया। थानाप्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि जूतों की माला पहनाने वाले आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।