{"_id":"58f26e824f1c1bbd4ccf66a3","slug":"dost-ki-facebook-id-par-upload-ki-yuvti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दी युवती की फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दी युवती की फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। खड़ंजा अहमदपुर गांव में दो युवकों ने अपने दोस्त की फेसबुक आईडी और पासवर्ड चोरी कर उस पर एक युवती को फोटो को अपलोड कर दिया। युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने तुरंत पुलिस से इसकी शिकायत की।
खंडजा अहमदपुर गांव निवासी नौसीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह गांव के दो दोस्तों के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान उन्होंने उसकी फेसबुक आईडी और पासवर्ड चोरी कर लिया। इसका इस्तेमाल कर दोनों युवकों ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती की फोटो को उसके अकाउंट पर अपलोड कर दिया।
इसके चलते उसके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नौसीन के मुताबिक शनिवार को फेसबुक लॉग इन करने पर उसे इसकी जानकारी हुई। उसने पुलिस से दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मनोहरपुर गांव निवासी अक्षय कुमार का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। पुलिस के मुताबिक अक्षय पड़ोस में रहने वाले रमेश कुमार के साथ झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।