फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diesel seized in pipeline for theft

डीजल चोरी के लिए पाइपलाइन में लगा दी सेंध 

Mon, 05 Nov 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Mon, 05 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Diesel seized in pipeline for theft
सहारनपुर में तेल चोरी वाले स्थान पर मिला वाल्व। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में नजीबाबाद से कुरुक्षेत्र जा रही इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की भूमिगत पाइपलाइन में वाल्व फिट करके डीजल चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाइपलाइन के प्रेशर में कमी होने पर कंपनी की तरफ से जांच कराई गई, तो चोरी का पता चला। मामले में सरसावा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को मौके से तीन वाल्व भी मिले हैं। उन्हें कब्जे में लिया गया है।  

शनिवार देर शाम इंडियन आयल कार्पोरेशन के अभियंता अभय चौहान सरसावा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि नजीबाबाद से कुरुक्षेत्र तक भूमिगत पाइपलाइन बिछी हुई है। उसका एक कंट्रोल रूम रुड़की में है। कंट्रोल रूम को पाइपलाइन के प्रेशर में बीते दिनों में कमी दिखाई दी तो उन्होंने चेकिंग के लिए टीमें लगाईं।  
विज्ञापन


शुक्रवार को कंपनी के गार्ड वीरेंद्र ने सरसावा क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में भूमिगत पाइपलाइन के ऊपर गड्ढा देखने पर कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके पश्चात वह गांव पहुंचे तो देखा कि खेत में पाइपलाइन तक गहरा गड्ढा खोद रखा है तथा गड्ढे के पास ही पाइप में छेदकर तेल निकालने के लिए वाल्व सैट पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास तेल भी बिखरा था और तेल में भीगा कपड़ा पड़ा है। मेंटेनेंस टीम ने गहनता से जांच की तो पाइपलाइन में दो स्थान पर ड्रिल से छेद करके वाल्व फिट किए हुए मिले। आसपास बिखरे डीजल से पता चल रहा था कि डीजल चोरी किया जा रहा था। दोबारा चोरी करने के इरादे से वाल्व को वहीं छोड़कर गड्ढे को दोबारा भर दिया है।  


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांचकर आसपास के खेत मालिकों के बारे में पूछताछ की। सरसावा थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि अभियंता अभय सिंह चौहान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने तथा पेट्रोलियम पदार्थ चोरी करने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से मिले तीन वाल्व कब्जे में लिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed