Deoband: महिला को पकड़ कर छेड़छाड़, शोर मचाने पर लोगों ने दबोचा, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
Saharanpur News : देवबंद में महिला से छेड़छाड़ करने वाले कश्मीरी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में महिला के साथ छेडछाड़ कर दी गई। वहीं, छेड़छाड़ करने वाले कश्मीरी युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घर के बाहर उसने एक शख्स को अपनी दुकान किराए पर दी हुई है। जिसमें उसने किरयाना की दुकान की हुई है।
शुक्रवार की दोपहर एक युवक दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचा। तभी घर से बाहर किसी काम से आई पुत्रवधू को देखते ही वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। व्यक्ति का आरोप है कि जब पुत्रवधू नजर अंदाज कर घर जाने लगी तो युवक ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया।
वहीं, आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे युवक को दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहनवाज निवासी रामबन जम्मू-कश्मीर बताया।
यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया गया कि शाहनवाज देवबंद के किसी दीनी इदारे में दाखिला लेने के लिए आया था।
यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट