फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body found in field

खेत में मिली लाश

Fri, 27 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Fri, 27 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in field
बेहट के गांव मरवा में शव का पंचनामा भर्ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मरवा गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मुर्तजापुर गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि युवक ने डिप्रेशन में खुदकुशी की है। उधर, मृतक की पत्नी ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है जबकि परिजन इसे आत्महत्या ही बता रहे है।  
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे एक युवक की लाश मुर्तजापुर गांव के पास बरसाती नदी के किनारे स्थित इसी गांव के मनोज सैनी के खेत में पड़ी मिली। लाश से कुछ दूरी पर एक बाइक खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद मृतक की शिनाख्त मरवा गांव निवासी कुलदीप (27) पुत्र कुरड़ी के रूप में हुई। युवक बेहट के शाकंभरी रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता था।

खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि कुलदीप बुधवार की शाम सात बजे मेडिकल स्टोर से बाइक पर गांव के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने उसकी रात भर तलाश की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शाम चार बजे पीएम के बाद रिपोर्ट कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट में कुलदीप की मौत जहरीले पदार्थ का सेवन करने से होने की पुष्टि हुई है। 

उधर, उसकी पत्नी सपना ने गांव इश्हाकपुर चेंची निवासी एक युवक पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जबकि मृतक के भाई रणवीर उर्फ मांगेराम समेत गांव के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को लिखित पत्र देकर बताया कि कुलदीप पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था और नशा करता था। उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। 


अधिकारी कहिन
प्रथम दृष्टया तो यहीं माना जा रहा है, कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट कमें भी युवक की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।  
              - नरेश चौहान कोतवाली प्रभारी बेहट। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed