फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dao sand murdered wife

दाव से रेत कर पत्नी की हत्या कर दी

Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dao sand murdered wife
कत्ल - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बड़गांव में मामूली विवाद पर ही पति ने सोमवार की रात पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीपक की शादी वर्ष 2006 में मुजफ्फरनगर के गांव बिराल निवासी यशपाल सिंह की पुत्री अनुराधा के साथ हुई थी। अनुराधा तीन बच्चों की मां थी। सोमवार की शाम अनुराधा (28) और पति दीपक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


वाद इतना बढ़ा कि दीपक ने अनुराधा का दाव से गला रेत कर हत्या कर डाली और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पहले उसके मायके वालों को वारदात की जानकारी। उसके बाद पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने वहां हंगामा कर दिया। पुलिस ने उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बल गांव में ही मौजूद था। 


सीओ देवबंद योगेंद्रपाल सिंह भी गांव पहुंचे। थाना प्रभारी सीपी कठेरिया का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed