फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dangerous woman dropped Gangaajal, a ruckus

खुराफाती महिला ने गिरा दिया गंगाजल, हंगामा

Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dangerous woman dropped Gangaajal, a ruckus
कांवडिए का जल पूरा करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर मे देहरादून चौक स्थित कांवड़ शिविर के बाहर टंगा गंगा जल रविवार को एक खुराफाती महिला ने गिरा दिया। महिला की इस करतूत के बाद कुछ देर के लिए तनाव हो गया।
विज्ञापन


हालांकि शिविर में भोलों की सेवा में जुटे एक व्यक्ति ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंगाजल की व्यवस्था कराकर भोलों को शांत किया।  इसके बाद उन्हें आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस उस महिला की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। परिधान के आधार पर महिला दूसरे समुदाय की मानी  जा रही है।
रविवार को देहरादून चौक पर कांवड़ शिविर में अंबाला के कांवड़िए आकर रुके।

सुबह करीब 11 बजे अंबाला निवासी लाडी भोला, अभिषेक भोला, जंटी भोला और अजय भोला अपने बाहर टंगे कांवड़ को ठीक कर चलने की तैयारी में ही थे, तभी पीछे से आई महिला ने पैर मारकर उसके जल के बर्तन को नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसका पूरा गंगाजल नीचे गिर गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता महिला वहां से ओझल हो गई। गंगाजल गिरने और दूसरे समुदाय की महिला की हरकत से वहां लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू हो गया।

इस बीच शिविर में सेवा कर रहे  डा. पीएस राजपूत ने सजगता दिखाते हुए पुलिस को सूचित   किया। पुलिस ने पहुंचकर दुबारा जल की व्यवस्था कराई और भोलाें को शांत कराया।


पिछले कई वर्षों से कांवड़ के दौरान पुलिस थानों में गंगाजल रख रही है। इस बार भी सभी थानों में कांवड़ियों के लिए गंगाजल की व्यवस्था थी। यही कारण है कि पुलिस ने तत्काल गंगाजल की व्यवस्था कर दी और कांवड़ियों का गुस्सा शांत हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed