{"_id":"6177a8940d9a62615e653c61","slug":"crime-news-sonia-of-saharanpur-was-murdered-by-poisoning-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा धोखा: छत्तीसगढ़ बुलाकर सोनिया की हत्या, भाई की शादी के लिए मेघना से फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर खौफनाक वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ा धोखा: छत्तीसगढ़ बुलाकर सोनिया की हत्या, भाई की शादी के लिए मेघना से फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर खौफनाक वारदात
Tue, 26 Oct 2021 12:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:34 PM IST
सार
सहारनपुर में भाई की शादी कराने के लिए सोनिया छत्तीसगढ़ गई थी, वहां पर उसकी हत्या कर दी गई। बताया गया कि सोनिया के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
सोनिया का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में नागल थाना क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी सोनिया उर्फ लक्की त्यागी (25 वर्ष) को छत्तीसगढ़ बुलाकर जहर देकर हत्या कर दी गई। सोनिया अपने बड़े भाई की शादी कराने के प्रयास में लगी थी। इसी के चलते फेसबुक पर मेघना नामक युवती से उसकी दोस्ती हुई। सोनिया ने कहा था कि मेरे भाई की शादी नहीं हो रही है, यदि छत्तीसगढ़ से तुम करा दो तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
इसके बाद मेघना ने कहा कि मैं ही तुम्हारे भाई से शादी करने को तैयार हूं। फिर मेघना ने सोनिया को छत्तीसगढ़ बुला लिया। वहीं गत चार अक्तूबर को सोनिया छत्तीसगढ़ चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई और उसके फोन पर भी परिजनों का संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके चलते 21 अक्तूबर को परिजनों ने नागल थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। फिर 22 अक्तूबर को युवती का शव छत्तीसगढ़ में मिला। वहां की पुलिस को सोनिया के पास से आधार कार्ड मिला, जिसके जरिये नागल थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
पुलिस को यह भी पता चला कि सोनिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित एक होटल में रुकी थी, वहां उसके पास कुछ गिफ्ट पैक भी थे। मंगलवार को सोनिया का शव गांव नैनसोब लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा