फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crime in UP: The crooks have shot a bank employee in Saharanpur city

यूपी में बढ़ता अपराध: बेखौफ बदमाशों ने बैंक कर्मचारी को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर

Wed, 01 Sep 2021 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Sep 2021 08:01 PM IST
सार

यूपी में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। सहारनपुर में आज बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी बैंक कर्मचारी को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। उधर, बैंक कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Crime in UP: The crooks have shot a bank employee in Saharanpur city
अस्पताल में भर्ती घायल कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी बैंक कर्मचारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। पीड़ित को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी अवनीश (30 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार हरियाणा के जनपद यमुनानगर में एक निजी बैंक काम करता है। बुधवार की दोपहर तीन बजे वह बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहा था। वह जब थाना सरसावा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोकने की कोशिश की, जब अवनीश कुछ समझ पाया, तभी एक बदमाश ने उसके सीने में दाहिनी तरफ गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। अवनीश ने खुद ही फोन कर परिजनों को जानकारी दी। तभी, एक रिश्तेदार मौके पर पहुंचा, जो अवनीश को एंबुलेंस से सरसावा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया। पता लगने पर परिजन, ग्रामीण और ग्राम प्रधान योगेश जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर देखते हुए अवनीश को यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जिसके बाद परिजन उसे देहरादून के एक अस्पताल में ले गए। चिकित्सक ने बताया कि अवनीश के सीने से गोली आरपार हो गई। 
विज्ञापन


गोली मारने वालों को नहीं पहचानता मैं 
उपचार के दौरान अवनीश ने परिजनों को बताया कि उसे दो बदमाशों ने गोली मारी है। आरोपी कौन है, वह नहीं जानता और न ही उसकी किसी से रंजिश है। वहीं, सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा हाईवे पर तड़पता रहा बैंककर्मी 
गोली लगने के बाद अवनीश आधा घंटा हाईवे पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। राहगीरों से वह मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद उसने खुद ही परिजनों को फोन कर बताया कि उसे गोली मारी दी गई है। 

सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस 
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि हाईवे पर टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान का पुलिस का प्रयास चल रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed