{"_id":"d68da8c9f9f6bbf3db649ebb5a3e8d6c","slug":"created-teenager-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बनाया हवस का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बहला फुसला कर ले जाई गई फैक्ट्री मालिक की नाबालिग भतीजी को करीब ढाई माह तक बंधक बना कर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फतेहपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के एक गांव से 31 जुलाई को 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों न उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी।
रविवार की शाम किशोरी का चचेरा भाई गांव के ही दूसरे मोहल्ले में गली से गुजर रहा था। तभी उसे किशोरी गागलहेड़ी की डिफेंस कालोनी निवासी अंकित चौधरी के साथ जाती दिखाई दी। युवक को देख अंकित तो भाग गया जबकि किशोरी वहीं रुक गई। इससे बाद युवक ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। किशोरी के बताने पर अंकित को मोहल्ले के ही एक घर से पकड़ लिया गया। किशोरी ने बताया कि अंकित बहला फुसला कर उसे ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म काम किया। अंकित किशोरी के चाचा की फैक्ट्री में नौकर था।
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ अगुवा कर बंधक बना बलात्कार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पॉस्को एक्ट भी लगाया गया है। एसओ जयभगवान यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।