फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflicts over the distribution of rations, five injured

राशन वितरण को लेकर संघर्ष, पांच लोग घायल

Tue, 13 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Tue, 13 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
चाटकी गांव में राशन वितरण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया, जिसमें महिला राशन विक्रेता समेत पांच लोग घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी भिजवाया और दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह चाटकी गांव राशन विक्रेता शाहजहां पत्नी मजाहिर राशन वितरण कर रही थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान सलीम पक्ष के कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और राशन लेने के लिए जबरदस्ती करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पक्ष के अन्य लोगों को भी बुला लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। यह देख विक्रेता पक्ष की तरफ से भी लोग लाठी-डंडें लेकर आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडें चले। संघर्ष में राशन विक्रेता शाहजहां, हाजी दिलशाद, आदिल, मुमत्याज, तैमूर आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया। पुलिस नौ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि डीलर ग्राम प्रधान के मनमाने तरीके से राशन का वितरण करती है, जिसकी शिकायत वे पूर्व में एसडीएम से भी कर चुके हैं। वहीं, कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed