फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Class VII student brutally murdered

सातवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या 

Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Class VII student brutally murdered
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के महतौली गांव में सातवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार को ईख के खेत में पड़ा मिला। कातिल ने हैवानियत दिखाते हुए पहले उसका गला रेता और फिर शरीर के कई अंगों को अलग कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी देहात और डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल से कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग के कारण छात्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली से करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित महतौली गांव में अमर सिंह उर्फ घमंडी के 15 वर्षीय बेटे राजा उर्फ राजन की हत्या से सनसनी फैल गई। राजन समीप के गांव कुरलकी में सातवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ वह घर के सामने रेहड़ी लगाकर अंडे बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अमर सिंह के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब छह बजे राजा जंगल में जाने की बात कहकर उसे रेहड़ी पर खड़ा करके गया था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसने गांव में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। 

बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे गांव के राजेंद्र और पिंटू खेतों पर गए थे। जब वह चकरोड पर पहुंचे तो उन्हें वहां खून पड़ा दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत गांव में जाकर इसकी सूचना दी तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तलाश करने पर राजन का टुकड़ों में बंटा हुआ शव चकरोड से काफी दूर ईख के खेत में पड़ा मिला। राजन का तेज धारदार हथियार से गला कटा हुआ था तथा एक आंख, हाथ, निजी अंग आदि कटे पड़े थे।


सूचना पर सीओ नरेंद्र राणा, कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसपी देहात रफीक अहमद भी डॉग स्कवायड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

एसपी देहात के मुताबिक जिस तरह राजन के शरीर को काटा गया उसे देखकर लग रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मौके से एक चप्पल मिली है जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। कातिल का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed