फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child abduction attempt

बच्ची के अपहरण का प्रयास

Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Child abduction attempt
The police rattling on child abduction. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  देवबंद में कार सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े मां के सामने ही उसकी मासूम बेटी के अपहरण का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर बदमाश पास खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना मोहल्ला पठानपुरा स्थित शास्त्री चौक की है। मंगलवार की सुबह महीपाल सिंह की साढ़े तीन साल की पोती प्रियांसी पुत्री जितेंद्र घर के बाहर अपनी बड़ी बहन छाया की गोद में खेल रही थी।
विज्ञापन


महीपाल के मुताबिक करीब 10 बजे एक बदमाश बच्चों के पास आकर खड़ा हो गया। उसने छाया से प्रियांसी को टॉफी बिस्कुट दिलाने की बात कहकर लेना चाहा। लेकिन, छाया के इंकार करने पर बदमाश ने जबरदस्ती प्रियांसी को छाया की गोद से छीनना चाहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी मां रितु घर से बाहर निकली तो छीना झपटी कर रहा बदमाश निकट खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया।

हीपाल का आरोप यह भी है कि उक्त कार में दो बदमाश और बैठे हुए थेे। अपहरण की सूचना पर कोतवाल विजय प्रकाश सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी  चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल ने बताया कि अपहरण की बात झूठी है। बच्चों के पास खड़ा युवक शराबी व पागल किस्म का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed