{"_id":"581113ed4f1c1b3924bc426a","slug":"caught-wheat-for-black-marketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जाते गेहूं पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी के लिए जाते गेहूं पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी पुलिस के कब्जे में ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर दिया गया राशन से भरा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से कालाबाजारी के लिए वाहन में लादकर ले जाते 26 क्विंटल गेहूं को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर, उसके पुत्र, वाहन के मालिक एवं ड्राइवर के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उग्राहु के राशन डीलर द्वारा काफी समय से राशन के गेहूं और अन्य सामान की कालाबाजारी की जा रही थी। पिछले वर्ष भी राशन डीलर द्वारा राशन के सामान की कालाबाजारी करने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएसओ और एसडीएम सदर से की थी।
इसकी जांच नायब तहसीलदार ने की थी। उस वक्त जांच में लीपापोती कर दी गई थी। मंगलवार रात ग्रामीणों को जानकारी मिली की राशन डीलर गेहूं की बोरिया वाहन में लादकर बेचने जा रहा है। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर 26 क्विंटल गेहूं लदा वाहन रोक लिया और उसके चालक अरशद पुत्र असलम व मालिक इकबाल पुत्र बशीर को माल समेत पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर आपूर्ति निरीक्षक सूर्य प्रकाश ने ग्रामीणों की सूचना पर वाहन के मालिक, ड्राइवर, राशन डीलर अंगूरी देवी पत्नी नाथीराम और राशन बांटने के लिए अधिकृत राशन डीलर के पुत्र रूप कुमार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 3।7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।