फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case of sexual assault in Saharanpur and victim student stopped going to school out of fear

डर से स्कूल जाना छोड़ा: छात्रा की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की मांग

Mon, 29 Apr 2024 05:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Apr 2024 05:41 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए।अब परिजनों ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Case of sexual assault in Saharanpur and victim student stopped going to school out of fear
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली देवबंद क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। डर की वजह से पीड़िता ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया, लेकिन परिजनों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। परिजनों ने कई माह बाद अब दोबारा छात्रा का स्कूल में दाखिला कराया तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कोतवाली देवबंद क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके देवर की तीन बेटियां उनके पास रहती हैं। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। एक बेटी पूर्व माध्यमिक विद्यायल में कक्षा सात में पढ़ रही थी।

विज्ञापन

बताया गया कि एक व्यक्ति का उनके घर आना-जाना था। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में बेटी स्कूल जा रही थी। तभी उनके घर आने वाला आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक मकान पर ले गया, जहां उसका एक अन्य साथी भी आ गया।

आरोप है कि बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी बेटी को एक सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गया। बेटी ने घर आकर कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन स्कूल जाना छोड़ दिया और चुपचाप टीसी भी कटवा ली।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को दी जान से मारने की धमकी, समर्थकों में आक्रोश, वीडियो वायरल

विज्ञापन

वहीं, अब परिजनों ने दोबारा बेटी का स्कूल में दाखिला कराया तो वह डर गई। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से स्कूल न जाने की वजह पूछी। तब, पीड़िता ने उसके साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। महिला का आरोप है कि कोतवाली देवबंद में तहरीर दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: अरुण गोविल की एक्स पर डिलीट पोस्ट ने खलबली मचाई, विपक्षी बोले-किसका दोहरा चरित्र सामने आया?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed