Meerut: भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को दी जान से मारने की धमकी, समर्थकों में आक्रोश, वीडियो वायरल
भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं इसके बाद समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम को जान से मारने की धमकी देने के मामले में समर्थकों में रोष बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी वायरल वीडियो में व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।
सरूरपुर ब्लॉक के प्रमुख और जनता इंटर कॉलेज कपसाड़ के प्रबंधक ने सरधना और सरूरपुर थाने में अलग-अलग तहरीर देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: 50 लाख रुपयों के लिए बहन ने ड्राइवर संग मिलकर मारा भाई, फिर गांव में जाकर बना दी झूठी कहानी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को जान मारने की धमकी दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने पर समर्थकों को इसकी जानकारी हुई।
वीडियो में कहा गया है कि जिस प्रकार अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री के सम्मान के खिलाफ बात कही थी, इसी प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने भी मुख्यमंत्री के सम्मान का विरोध किया है।
जान से मारने की धमकी देने पर समर्थकों में रोष बना हुआ है। रविवार को सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने समर्थकों के साथ सरूरपुर थाना पुलिस को तहरीर दी।