फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car trying to rob murder

कार लूटने की कोशिश में हत्या

Thu, 08 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Car trying to rob murder
murder
सहारनपुर के  नानौता में शामली जनपद के गांव बराला के स्कॉर्पियो चालक इंतजार (32) का अपहरण कर बागपत में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव बूढ़पुर गांव के खेत से बरामद हुआ।  
विज्ञापन


कैराना थाना क्षेत्र के गांव बराला निवासी इंतजार पुत्र अब्बास स्कॉर्पियो और किराये पर चलाता था। परिजनों के मुताबिक पांच सितंबर को दोपहर दो युवक स्कॉर्पियो को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बुक करके गए।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे इंतजार के मोबाइल पर कॉल आई, इंतजार स्कॉर्पियो लेकर रवाना हो गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। फोन बंद मिला। कैराना थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंतजार की तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम उसकी स्कॉर्पियो सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। इंतजार का शव रमाला क्षेत्र के बूढ़पुर गांव के गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पास ज्वार के खेत में मिला। उसके गले पर टेप लिपटी  हुई है और शरीर पर चार-पांच चोट के निशान है।


आशंका जताई जा रही है कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है।  कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा इंतजार का शव मिला है। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed