फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Came charging extortion, arrested

रंगदारी वसूलने आए थे, दबोचे

Thu, 28 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Thu, 28 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Came charging extortion, arrested
व्यापारियों से रंगदारी वसूलने आए दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। वह वहीं से फोन पर व्यापारियों को धमकियां दे रहा था। जबकि, उसके गुर्गे रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले करीब एक माह से नगर के एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से मुजफ्फरनगर जेल में बंद क्षेत्र के गांव खैरसाल निवासी बदमाश मोहन प्रधान फोन पर धमकियां देकर 10-10  लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। इससे व्यापारियों में खौफ और दहशत का माहौल था।
विज्ञापन


व्यापारियों ने एसएसपी से मिलकर जान-माल की सुरक्षा की मांग की थी। इसके अलावा सर्वदलीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में आहूत जन संवाद बैठक में भी बढ़ती आपराधिक वारदातों पर कड़ा रोष जताया गया था। दो व्यापारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे और बदमाशों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी पवन शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर उन्हें जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी पीड़ित व्यापारियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए गए थे।सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर रंगदारी वसूलने आए दो बदमाशों को पुलिस टीम ने नानौता चौक पर पकड़ लिया। उनका एक साथी मौका पाकर भाग निकला।

पकडे़ गए बदमाशों गांव राजपुर लतीफपुर निवासी रविश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह और नानौता थानांतर्गत गांव टिकरौल निवासी संजीव उर्फ सोनू पुत्र इलमचंद से दो मोबाइल बरामद किए गए। उक्त नंबरों की डिटेल में भी मुजफ्फरनगर जेल में बंद बदमाश मोहन के अलावा व्यापारियों से बात होना पाया गया।


बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल के अलावा एसएसआई राजकुमार चंदेल और कांस्टेबिल अंकुर, शमीम एवं ज्ञानवीर शामिल रहे। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया संजीव करीब तीन माह पूर्व नानौता चौक पर व्यापारियों पर कि गई फायरिंग के मामले में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed