फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Businessman shoots for loot

कारोबारी को गोली मारकर लूटपाट

Sun, 25 Feb 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman shoots for loot
गोली लगने से घायल व्यापारी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घनी आबादी वाले क्षेत्र लोहानी सराय में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारकर दो लाख रुपये की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यमुनानगर से व्यापारी सराफा बाजार में जेवरात खरीदने आया था। एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। 
विज्ञापन


हरियाणा के जनपद यमुनानगर के मोहल्ला कमलानगर निवासी 36 वर्षीय शैलेंद्र गिरी प्लाइवुड कारोबारी है। शैलेंद्र ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार की शादी है, जिसके लिए वह सहारनपुर के सराफा बाजार में सोने के जेवरात खरीदने आया था।
विज्ञापन


बाजार में मन मुताबिक सामान ना मिलने के कारण दोपहर तीन बजे सामान खरीदे बिना वह रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहा था। वह जब सिटी कोतवाली क्षेत्र में लोहानी सराय बाजार में पहुंचा तो सफेद रंग की अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने दो लाख की नगदी से भरा बैग उससे छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा निकालकर उसकी टांग में गोली मार दी और बैग लूटकर फरार हो गए। दिनदहाडे़ हुई घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। उधर, सूचना पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। मगर, बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर व्यापारी से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

समय पर घेराबंदी होती तो पकड़े जाते बदमाश

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लोहानी सराय बाजार में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी। बदमाशों ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी है। अति व्यस्त इलाके से बदमाश आसानी से बचकर निकल गए।

साफ है कि पुलिसिंग पूरी तरह सुस्त है। क्योंकि, जिस जगह घटना हुई, वहां से बचकर निकलना आसान नहीं है। एक रास्ता नेहरू मार्केट की तरफ जाता है। दूसरा ढोलीखाल और अंबाला रोड की तरफ निकलता है। इन सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां से इतनी जल्द निकलना आसान नहीं है। पुलिस समय रहते घेराबंदी करती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। 


देरी से पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस 
वारदात सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई। मगर, सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed