फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brthakaysth bloody conflict, 12 injured

चिलकाना क्षेत्र में लेन देन को लेकर बुलाई पंचायत में संघर्ष, 12 घायल

Sun, 09 Oct 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Brthakaysth bloody conflict, 12 injured
संघर्ष के बाद गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
चिलकाना में गांव बरथाकायस्थ में रुपये के लेनदेन को लेकर शनिवार की सुबह बुलाई गई पंचायत में ही दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव बरथाकायस्थ निवासी आसिफ पुत्र फजलू तथा इसका पड़ोसी इमरान पुत्र नन्हा पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। इमरान के मुताबिक उसने एक वर्ष पूर्व जगाधरी हरियाणा के फाइनेंसर शिवकुमार से आसिफ को पशु खरीदने के लिये 70 हजार रुपये उधार दिलवाए थे। फाइनेंसर का दबाव पड़ने पर उसने आसिफ को उधार का रुपया वापस करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार की शाम  झगड़ा हो गया था। पुलिस तथा गांव के लोगों ने उस समय दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया था। 
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दोनों पक्षों की पंचायत आसिफ के चाचा नुरू कुरैशी के यहां हुई, जिसमें फाइनेंसर शिवकुमार को भी बुलाया गया था। पंचायत में दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से दो महिला समेत 12 लोग घायल हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से काका, सुलेमान , इमरान, इनाम, रहमत घायल हुई, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से नुरू, आरिफ, आशिफ, आशिक, चांद मियां, तारीक तथा फिरदोस घायल हुई है। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते पीएसी को तैनात किया गया है।  
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात की गई है यदि किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed