{"_id":"58c5841d4f1c1be618dc538b","slug":"brother-killed-by-giving-betel-nut","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने ही सुपारी देकर करा दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने ही सुपारी देकर करा दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अजित हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नानौता के ग्राम कल्लरपुर निवासी अजीत को उसके अपनों ने ही मार दिया। सगे भाई ने उसके ही साथी को सुपारी दे डाली और साथी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं। जबकि, एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया।
थाना बेहट के ग्राम मालाहेड़ी नहर पटरी पर 8 मार्च को गोली लगा एक शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त ग्राम कल्लरपुर राजपूत ग्राम नानौता निवासी डीजे संचालक अजित पुत्र खेमचंद के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसएसपी लव कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अजित के भाई पिंटू उर्फ करण ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या कराई।
पिंटू ने अजित की हत्या की सुपारी अजित के ही साथ गाड़ी में डीजे लेकर जाने वाले जावेद निवासी ग्राम ठसका थाना नानौता को दी थी। जिसने अपने एक अन्य साथी सरवर के साथ मिलकर बेहट के ग्राम मालाहेड़ी की नहर पटरी पर ले जाकर गोली मार दी।
पुलिस ने अजित के भाई पिंटू उर्फ करण को गिरफ्तार कर पूछताछ की और फिर जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में पिंटू ने बताया कि अजित उसके साथ मारपीट करता था और घर के खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। सारे पैसे शराब पीने में उड़ा देता था। इसलिए उसकी हत्या करवा दी।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि अजित डीजे का काम करता था और डीजे लाने और ले जाने के लिए जावेद की गाड़ी मंगाता था। दोनों ही मिलकर डीजे ले जाते थे।
इस कारण अजित का जावेद पर भरोसा भी था। हत्या की पूरी योजना बनाकर 8 मार्च को जावेद अपने साथी सरवर के साथ कल्लरपुर पहुंचा और डीजे का सामान दिलाने के बहाने फोन करके अजित को गांव में एक जगह पर बुलाया।
उसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर मालाहेड़ी गांव की ओर चले गए। जहां पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जावेद की बाइक को गांव वाले पहचान न लें, इसलिए अजित को ले जाने के लिए सरवर की बाइक मंगाई गई।
गांव से अजित को बाइक पर बीच में बैठा लिया और बेहट की ओर चले गए। गांव के लोगों द्वारा बाइक पर ले जाने एवं जावेद का हुलिया बताने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
अजित का गोली लगा शव मिलने के बाद भाई पिंटू उर्फ करण दहाड़ मारकर रोने का नाटक करता रहा और उसने अज्ञात लोगों पर डेढ़ लाख रुपये लूटने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए खुद ही वादी बन गया। उसने ही थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।
जावेद को दिया डीजे में शामिल करने का लालच ः एसएसपी ने बताया कि पिंटू ने बताया कि उसने जावेद को 70 हजार रुपये की सुपारी देने के अलावा उसे डीजे में शामिल कर दोनों मिलकर डीजे का काम करने का भी लालच दिया था। जिस पर जावेद तैयार हो गया और उसने अपने एक साथी सरवर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।