{"_id":"5738c7d24f1c1bf815ac740a","slug":"bodies-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटका मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक महिला का शव पंखे पर लटका मिला। दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाई गई थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
पति ने थाने में तहरीर दी है। इसमें मौत को आत्महत्या बताते हुए वजह भी बताई गई है। बेटी की मौत की सूचना पाकर अंबाला से सहारनपुर पहुंची उसकी मां सुरेंद्र कौर ने दामाद समेत चार लोगों पर प्रीति को मारने का आरोप लगाया है।
कुलदीप की ओर से थाना कुतुबशेर में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी पत्नी प्रीति कई दिन से तनाव में थी। रविवार की सुबह से ही वह गुमसुम थी। दोपहर करीब 12 बजे उसने कमरे में घुसकर पंखे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
इसका पता तब चला, जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। कुछ देर बाद आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजे को तोड़ा।
अंदर देखा तो प्रीति दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद दुपट्टे को चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद मृतका के मायकेवालों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने मायकेवालों के पहुंचने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा था। उधर, थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतका के पति की ओर से तहरीर दी गई है।
उधर, प्रीति की मौत की सूचना पाकर अंबाला से सहारनपुर पहुंची उसकी मां सुरेंद्र कौर ने दामाद समेत चार लोगों पर प्रीति को मारने का आरोप लगाया। उसने बताया कि ससुराल वाले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान करते आ रहे थे। एक बार समझौता भी हुआ था, मगर उत्पीड़न बाद में भी जारी रहा। सुरेंद्र कौर का कहना था कि वह दोषियों को सजा दिलाने तक सहारनपुर नहीं छोड़ेंगी।