{"_id":"6db209397130bf4f3b434ced0a31525e","slug":"bandra-express-corpse-from-the-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांद्रा एक्सप्रेस के शौचालय से मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांद्रा एक्सप्रेस के शौचालय से मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर यात्रियों की सूचना पर एक स्लीपर कोच के शौचालय से बुजुर्ग की लाश बरामद की गई। लाश घंटों पुरानी और मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना मानी जा रही है।
मृतक के पास से बोरीवली मुंबई से बड़ोदरा की यात्रा का स्लीपर टिकट मिला है। दरवाजा न खुलने के कारण अधिकतर यात्री घबराए हुए थे।
रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर जब बांद्रा एक्सप्रेस पहुंची तो इसमें सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि गाड़ी के कोच नंबर एस-5 का शौचालय शुक्रवार की रात करीब 12 बजे से ही बंद है। दरवाजा अंदर से बंद है।
यह सूचना मिलने पर आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव शर्मा और जीआरपी के जवान इस कोच में गए। यहां कैरीज स्टाफ की मदद से बाथरूम की कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला गया तो एक बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपी के मुताबिक मृतक की छानबीन करने पर उसकी पहचान ठाणे मुंबई निवासी वासुदेव पुत्र हरिकिशन के रूप में हुई है।
उसकी उम्र करीब 65 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों से संपर्क के प्रयास शुरू कर दिए गए। कुछ यात्रियों ने बताया कि वे काफी डर रहे थे, क्योंकि यह अंदर से बंद था।