फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Audacious: dead body was burnt after murder

दुस्साहस : हत्या कर  लाश को बिटोड़े में जलाया 

Sun, 07 Apr 2019 11:41 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sun, 07 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Audacious: dead body was burnt after murder
जल चुके बिटौड़े में से लाश के अवशेष निकलवाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम ओलरा में शनिवार की रात बेरहम हत्यारों ने किसी व्यक्ति को बिटोड़े में रख कर जला डाला। तड़के किसान खेत पर गए तो बिटोड़ों में आग लगी देखी। इस पर काबू पाया तो किसी इंसान के शव के अधजले अवशेष देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जले शव के अवशेष इकट्ठा कर उन्हें जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ओलरा के दक्षिणी छोर पर स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल के किनारे अंग्रेजों के जमाने के बने हुए दो बड़े कमरे खंडहर के रूप में तब्दील हो चुके हैं। यह फिलहाल सिंचाई विभाग के अधीन है। यहां पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उपलों के बिटोडे़ रखे हुए हैं। गांव ओलरा के किसान विजयपाल के खेत भी इसी के पास स्थित है।
विज्ञापन


रविवार की तड़के करीब साढे़ चार बजे ओलरा के किसान विजयपाल सिंह अपने खेतों में गया था। इसी दौरान उसने देखा कि सिंचाई विभाग की जगह पर रखे गांव के प्रमोद सैनी के बिटोड़ों में आग लग रही है। इसी दौरान वहां से गुजर रही नहर ओलरा-अनंतमऊ मार्ग पर दौड़ लगा रहे लड़कों ने भी आग लगी देखी तो इन सबने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग काबू पर आने पर देखा राख के ढेर में किसी इंसान के जले अवशेष हैं। यह बात पूरे गांव में फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण व ग्राम प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज चौधरी व सीओ गंगोह रामशरण सिंह ने राख से इंसान के अवशेष निकलवाए। थाना पुलिस द्वारा वहां आसपास बने खंडहर व खेतों की भी जांच की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अवशेषों को एकत्रित कर पंचनामा भर उन्हें जांच के लिए भेजा।

पुलिस के सामने शनाख्त की चुनौती
नानौता। पुलिस के सामने सबसे पहले शव की शनाख्त की चुनौती है। सीओ गंगोह रामशरण सिंह व थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी माना कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि शव महिला का है या पुरुष का। पोस्टमार्टम के बाद अवशेषों को डीएनए के लिए भेजकर जांच कराई जाएगी। पुलिस को आसपास किसी भी प्रकार के कपडे़, चप्पल या अन्य सामान भी नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां पर लाकर जला दिया गया है। इस मामले में घटनास्थल पर फिर से छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।


इस स्थान पर पूर्व में भी हो चुकी है हत्या
नानौता। रविवार की सुबह जहां शव को बिटोडे़ में जलाया गया है वही से मात्र 10 कदम की दूरी पर करीब 5 वर्ष पूर्व में प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही एक युवक ने महिला के पति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed