{"_id":"58f7bb5e4f1c1b0b524722cf","slug":"atikraman-par-jcb-chalte-hi-machi-khalbali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर जेसीबी चलते ही मच गई खलबली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण पर जेसीबी चलते ही मच गई खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रशासन ने दल, बल के साथ बुधवार को चकराता रोड से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही। इस दौरान अधिकारियों को कुछ व्यापारियों और स्थानीय लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा, मगर टीम ने किसी की न सुनी। हालांकि बाद में फिर लोगों ने सामान सड़कों पर ही रख लिया।
बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर के नेतृत्व में चकराता रोड से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जोगियान पुल से शुरू हुए अभियान के दौरान भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल साथ रहा। नगर निगम की टीम दो जेसीबी लेकर पहुंची थी। इस मार्ग पर अस्थाई के साथ ही स्थाई अतिक्रमण भी जगह-जगह मिला। लोगों ने दुकानों के बाहर पक्के चबूतरे और दीवारें निकाली हुई थीं। टीम ने जेसीबी के जरिये चबूतरों और दीवारों को ध्वस्त किया। साथ ही दुकानों के सामने निकाली गई टीन शेड और तिरपालों को भी जेसीबी से धराशाई किया गया। विजय टाकिज के पास व्यापारियों ने टीम को घेर लिया और अभियान का विरोध किया। लेकिन, अधिकारियों ने एक न सुनी। साथ में भारी पुलिस और पीएसी बल होने की वजह से लोग ज्यादा विरोध भी नहीं कर सके। ऐसे में जेसीबी से तमाम अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान एएसपी सुनीति भी साथ रहीं।
----------------------------------------------
नेहरू और प्रताप मार्केट छोड़ी
पिछले दिनों घंटाघर से नेहरू मार्केट और प्रताप मार्केट से अतिक्रमण हटाया जाना था, मगर सरकारी छुट्टियों की वजह से अभियान टाल दिया गया। अब 18 अप्रैल से अभियान पुन: चल रहा है। प्रशासन ने नेहरू मार्केट और प्रताप मार्केट को छोड़ते हुए सीधे पुल खुमरान से अभियान की शुरूआत की। जबकि, नेहरू मार्केट और प्रताप मार्केट में लोगों की आधी दुकानें सड़कों पर सजी हैं।