{"_id":"22301e35f413f0f12c7b22e87cec55ab","slug":"arrested-six-rogue-tractor-trolley-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बदमाश गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बदमाश गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सांपला रोड देवबंद से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने के बाद इसे बेचने की फिराक में लगे लुटेरों को जनकपुरी पुलिस ने जमालपुर से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटे गए ट्रैक्टर-ट्राली के अलावा 315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया गया है।
जनकपुरी थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सुशील दत्त पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन के साथ छह संदिग्ध लोग जमालपुर के पास देखे गए। पूछताछ करने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लूट का खुलासा होने के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को ही वे ट्रैक्टर को लूटकर लाए थे और अब इसे बेचने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में थाना बेहट क्षेत्र के पानसर निवासी शकील अहमद सांपला रोड देवबंद स्थित छिंबा बांस निवासी आलोक कुमार की फ्लोर मिल पर काम करता था। यहीं पर उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर लूट की योजना बनाई और नौ अक्तूबर की रात में ही इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
शकील अहमद के अलावा अन्य साथी बदमाश भी बेहट थाना क्षेत्र के ही हैं। इनमें गांव तिवड़ा जुनारदार निवासी प्रवीण कुमार उर्फ बाबू, सोरन उर्फ पप्पू, आशुतोष कुमार और माजरा भोजेवाला निवासी नफीस, एवं कामिल हैं। जनकपुरी पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों के खिलाफ देवबंद, जनकपुरी, बेहट सहित अन्य थानों में भी इसी तरह के मामले दर्ज रहे हैं। ये बदमाश गिरोह के रूप में वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।