{"_id":"57d7088e4f1c1b932cd47cb8","slug":"ardhavikshipt-beating-case-hype","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धविक्षिप्त की पिटाई का मामला गर्माया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्धविक्षिप्त की पिटाई का मामला गर्माया
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा में अर्धविक्षिप्त की पिटाई के विरोध में पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर होने के शक में रविवार को कैंडल व ढायकी गांवों के लोगों द्वारा की गई अर्ध विक्षिप्त युवक की पिटाई का मामला गरमा गया है। घायल युवक के परिजनों ने पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया।
उनका गुस्सा देख मौके पर पुलिस और पीएसी बुला ली गई। बाद में वे कोतवाली पहुंचे। मामले में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि रविवार की सुबह कैंडल गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक की ग्रामीणों ने चोर होने के शक में पिटाई कर दी थी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो पता चला कि वह अर्ध विक्षिप्त है।
विज्ञापन
उसकी पहचान रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव माजरी निवासी बिलाल पुत्र नासिर के रूप में हुई थी। बिलाल की पिटाई का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। बिलाल के परिजन बड़ी संख्या में गांव के लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे तथा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों के उग्र तेवरों को देखते हुए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी को भी बुलाया गया। बाद में प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता नोमान मसूद और अंबेहटा चेयरमैन इनाम शाकिर के नेतृत्व में नकुड़ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल के सामने अपनी मांग रखी।
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। घायल बिलाल के भाई वासिल पुत्र नासिर ने कैंडल गांव निवासी विकास पुत्र महेंद्र व सुरेंद्र पुत्र चरण सिंह के अलावा सात अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
नकुड़ कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि वासिल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान इकराम बशीर, फरमान कुरैशी, ग्राम प्रधान हाजी आदिल, इश्तियाक पंवार, आफताफ, हाजी मुस्तफा, अशफाक, मुनव्वर, अरशद, इस्लाम, मेहरबान, वकील अहमद, मांगेराम, कल्लू, पवन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
सिपाही के हमलावर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना जनकपुरी में तैनात सिपाही मेहरबान अली पर थाना मंडी क्षेत्र में हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में तोता सलीम, वजीर, हारुन, तथा निन्ना शामिल हैं। चारों ने 8 सितंबर को सिपाही मेहरबान अली पर हमला कर घायल कर दिया था।