फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   amazing ! Three Badass surrender on the humiliation of police

गजब ! पुलिस की धांय धांय पर तीन बदमाश सरेंडर

Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
amazing ! Three Badass surrender on the humiliation of police
pistol
सहारनपुर में  थाना नई मंडी और सदर बाजार क्षेत्र में चेन झपटकर भागने वाले गिरोह के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुई इस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। तीनों बदमाश शामली के रहने वाले हैं और इनके पैरों में गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन

 

बदमाशों के खिलाफ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, उत्तराखंड, कर्नाटक, तामिलनाडू राज्यों में चेन लूटने के मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।   पहली मुठभेड़ शुक्रवार की रात साढ़े दस  बजे हुई। करीब मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह एवं क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम बेहट रोड पर चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन

 

उसी समय सहारनपुर की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी रुकने की बजाय पुलिस पर फायर कर बेहट रोड पर भागने लगे। दोनों को फायर कर भागते देख पुलिस की टीम दोनों के पीछे दौड़ पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बदमाश शकलापुरी मोड़ से पुरानी कलसिया रोड की ओर मुड़कर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मंडी कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी पिंटू कुमार को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश को भी गोली लगी।

 

 

जिस पर बदमाश बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबली निवासी जाटान थाना झिंझाना, जिला शामली बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर चेन झपटने के लगभग डेढ़ सौ मामले हैं।
 

 

दर्जनों मामले सहारनपुर में ही दर्ज हैं। जबकि दूसरे राज्यों में भी इसका नेटवर्क है। बबली के फरार हुए साथी की तलाश में पुलिस जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर चेकिंग कर रही थाना सदर बजार और क्राइम ब्रांच की शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली रोड पर कांशीराम कालोनी के पास मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ में दो बदमाशों बिल्लू पुत्र दरियाव निवासी जाटान और सुबोध जाट  निवासी रंगाना झिंझाना शामली घायल हो गए। इनके भी पैर में गोली लगी है। 


 कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु तक हैं मामले
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल  बदमाश एक ही गिरोह के सदस्य है और सहारनपुर में वारदात के इरादे से आए थे।  बबली और उसके साथियों पर चेन झपटने के करीब डेढ़ सौ मामले दर्ज हैं। अन्य चेन छीन चुका है। सहारनपुर के गागलहेड़ी, मंडी कोतवाली, सदर बाजार में भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, शामली, मुजफ्फरनगर में भी चेेन छीनने के मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed