फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

Sun, 06 Sep 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
-अज्ञात व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन

-सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 स्थित गुलशन विवांता सोसाइटी में 20 वर्षीय चाइल्ड केयर टेकर की 10वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा निवासी जगत सिंह की पुत्री मोनिका गुलशन विवांता सोसाइटी में बच्चे की केयर टेकर के तौर पर काम करती थी। शिकायत के मुताबिक बीते 21 अगस्त 2026 की शाम फ्लैट से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। पिता जगत सिंह ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में कहा है कि घटना की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी को किसी व्यक्ति ने नीचे गिराया या फिर उसे कूदने के लिए उकसाया है। पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए घटना के समय फ्लैट में मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ करने, सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज, तथा मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed