फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abducted child raped

बच्ची को अगवा कर हवश का शिकार बनाया

Thu, 25 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़ Updated Thu, 25 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आए युवक ने पांच साल की बच्ची को अगवा कर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बेहोशी की हालत में बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ को दबिशें दे रही है। बच्ची के साथ हुई हैवानियत से गांववासी सन्न हैं।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे नकुड़ कोतवाली के गांव में एक परिवार की पांच वर्षीया बच्ची गांव के पास ही स्थित एक मंदिर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। 22 वर्षीय युवक बच्ची को टाफी दिलाने के बहाने फुसलाकर पास ही ईख के खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


बच्ची की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे स्कूल के बच्चों ने जब खेत में घुस कर देखा तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्चों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। परिजन खून से लथपथ बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर दी। गंभीर हालत में बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी युवक गांव में ही अपनी मौसी के घर आता रहता है। बुधवार को भी मौसी के यहां आया था। उसकी मौसी का घर पीड़ित बच्ची के घर के सामने ही स्थित है। बच्ची के साथ हुई दिल दहला देने वाली इस घटना से गांववासी सन्न हैं।


पुलिस ने अपहरण तथा दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के भाई को हिरासत में लिया है। उधर, एसओ सुशील सैनी ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed