फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रा लापता, दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट

छात्रा लापता, दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
छात्रा लापता, दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट
नानौता (सहारनपुर)। परीक्षा देकर लौट रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक व उसके साथी पर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज करते कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के सहारनपुर रोड स्थित एक कालोनी निवासी ने बताया कि उसकी पुत्री नगर के महाविद्यालय में बीए की परीक्षा दे रही है। आरोप है कि उसकी पुत्री 25 अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए गई। आरोप है कि उनकी पुत्री परीक्षा देने के बाद घर लौट रही थी तो एक युवक ने अपने एक अन्य साथी की मदद से बहला फुसला कर अपने साथ जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक राहुल उर्फ चानू पुत्र हरिकेश त्यागी निवासी खाईखेड़ी थाना पुरकाजी व उसके साथी के विरुद्ध अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed