फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन को लेकर मारपीट, तीन ग्रामीणों सहित चार घायल

खनन को लेकर मारपीट, तीन ग्रामीणों सहित चार घायल

Fri, 19 Apr 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
खनन को लेकर मारपीट, तीन ग्रामीणों सहित चार घायल
बेहट (सहारनपुर)। खनन को लेकर माइनिंग कंपनी के रॉयल्टी कर्मचारियों एवं असलमपुर बरथा के ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में तीन ग्रामीण व एक डंपर (ट्रक) चालक घायल हो गए। उधर, मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने यमुना क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रशरों पर माइनिंग कंपनी द्वारा रॉयल्टी वसूली के लिए बैठाए गए कर्मचारियों को भगा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि वह खनिज से भरे वाहनों को नहीं निकलने देंगे। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव असलमपुर बरथा में माइनिंग कंपनी के रॉयल्टी कर्मचारियों ने खनिज से भरे कुछ वाहनों को रोक लिया और चालकों से रॉयल्टी रसीद दिखाने के लिए कहा। इसकी सूचना मिलने पर वाहनों के मालिक बताए गए गांव असलमपुर बरथा के ही तीन लोग वहां पहुंच गए। रॉयल्टी रसीद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में सुरेंद्र उर्फ पप्पी, मोहित व प्रवीण घायल हो गए। सुरेंद्र का आरोप है, कि खनिज से भरे उनके वाहन नहीं थे। वह खनिज से भरे वाहनों को अपने खेतों से ले जाने से मना कर रहे थे, जिस पर माइनिंग कंपनी के अधिकारियों के साथ 50-60 रॉयल्टी कर्मचारियों ने उनकी पिटाई की और जबरन वाहन निकाल ले गए। उधर, माइनिंग कंपनियों के अधिकारियों का कहना है, कि असलमपुर बरथा में रोके गए खनिज से भरे वाहनों पर रॉयल्टी नहीं थी। उनके कर्मचारियों ने वाहनों को रोककर रॉयल्टी कटवाने के लिए कहा, तो उक्त लोगों ने खनिज से भरे अन्य वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए वाहन चालकों एवं उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोग अवैध तरीके से खनिज का परिवहन कर रहे है और रॉयल्टी नहीं देते। यदि रॉयल्टी वसूलने का प्रयास किया जाता है तो लोग गुंडागर्दी करते हैं और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट करते है।
विज्ञापन

उधर, इस घटना के विरोध में बृहस्पतिवार की सुबह असलमपुर बरथा समेत आसपास के गांवों के लोगों ने लाठी डंडे लेकर माइनिंग कंपनी द्वारा यमुना नदी के किनारे स्थित स्टोन क्रशरों पर रॉयल्टी वसूली के लिए बैठाए गए कर्मचारियों को दौड़ा दिया। आरोप है, कि खनिज लेकर जाने वाले कई वाहनों को रोककर उनके चालकों के साथ भी मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि एक डंपर चालक व गांव असलमपुर बरथा निवासी सुरेंद्र की तरफ से तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed