फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आतंकित कर जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप

आतंकित कर जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप

Sun, 07 Apr 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
आतंकित कर जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला प्रेमनगर निवासी एक परिवार ने कुछ लोगों पर आतंकित करके जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या करने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के दिल्ली रोड स्थित प्रेम नगर निवासी हरजीत सिंह परिवार के साथ शनिवार को पुलिस आफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग आए दिन उनके नौकरों के साथ मारपीट और गाली गलौज कर उन्हें पिस्टल दिखाकर आतंकित किया। आरोप लगाया कि एक महिला के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है, अनैतिक कार्य करती है। उससे जुड़े लोग ही उनकी जमीन पर कब्जे की नीयत से आए दिन धमका रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उन पर तमंचा तान दिया और जमीन खाली न करने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। उनमें से एक आरोपी ने यह भी कहा कि उसने पहले भी हत्या की थी और अब उसका भी वही हाल करेगा। इससे परिवार में दहशत बनी हुई है। वह अपनी संपत्ति को धार्मिक स्थल के नाम पर भी छोड़ देने को तैयार हैं। हरजीत ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा उसके परिवार को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed