{"_id":"6ae63e69d793c337750b2579","slug":"tiger-attacks-during-patrol-forest-guard-injured-after-falling-from-bike-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-188807-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गश्त के दौरान बाघ का हमला, बाइक से गिरकर वनरक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गश्त के दौरान बाघ का हमला, बाइक से गिरकर वनरक्षक घायल
Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाघ हमले में घायल वन कर्मी। स्रोत : वन विभाग।
बांकेगंज। किशनपुर अभयारण्य की मैलानी वन्यजीव विहार रेंज में बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान बाघ के अचानक सामने आने से वनकर्मियों की टीम में अफरातफरी मच गई। बाघ के हमले से बचने की कोशिश में वन रक्षक श्रीकृष्ण बाइक समेत पगडंडी पर गिरकर घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। साथियों के शोर मचाने पर बाघ झाड़ियों में छिप गया।
श्रीकृष्ण बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे चार अन्य साथियों के साथ फार्म टांडा बीट में बाइक से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने बाइक तेज रफ्तार से पगडंडी की ओर मोड़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत गिर पड़े। गश्ती दल के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया तो बाघ झाड़ियों में चला गया।
सूचना पर पहुंचे रेंजर नवीन दिवाकर घायल वनरक्षक को लखीमपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि वनकर्मी पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। हमलावर बाघ की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।