फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिन दहाड़े बंद मकान से जेवर और नगदी चोरी

दिन दहाड़े बंद मकान से जेवर और नगदी चोरी

Thu, 04 Apr 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े बंद मकान से जेवर और नगदी चोरी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। चोरों ने दिनदहाड़े बंद पड़े मकान में छत के रास्ते घुसकर सोने के जेवरों सहित दस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

छुटमलपुर की हरिजन कालोनी में श्रवण कुमार पुत्र गोलक राम अपनी पत्नी चांदना और बेटे के साथ रहता है। रोज की तरह श्रवण कुमार अपनी दुकान पर चला गया। बेटा स्कूल था, जबकि पत्नी चांदना किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुस कर कमरे का ताला तोड़ अंगूठी, मंगल सूत्र, चेन व 10 हजार रुपये की नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। चांदना के अनुसार दोपहर करीब दो बजे जब वह घर लौटी तो देखा कि अलमारी व बेड का सामान बिखरा पड़ा है। जब उसने अलमारी में रखे अपने गहने व रुपये देखे तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना चंदना ने तुरंत अपने पति को दी। घर में चोरी की घटना सुनकर वह भी घर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डायल 100 व चीता पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि इससे पहले भी पीड़ित की मोटरसाइकिल उसके घर के सामने से ही चुरा ली गई थी जिसका आज तक भी पता नहीं चल सका है। उधर, थानाध्यक्ष फतेहपुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद जांच कर प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed