फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ के बाद तीन गोकश पकड़े, सवा कुंतल मांस बरामद

मुठभेड़ के बाद तीन गोकश पकड़े, सवा कुंतल मांस बरामद

Fri, 29 Mar 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद तीन गोकश पकड़े, सवा कुंतल मांस बरामद
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा ग्राम मुजाहिद पुर के जंगल में छापेमारी कर मुठभेड़ के बाद तीन गोकशों को पकड़ने का दावा किया है। मौके से सवा कुंतल गोमांस, तमंचा, कारतूस और कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मुजाहिदपुर के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इसके बाद टीम बना कर छापामारी की गई। मौके पर जब टीम पहुंची तो पुलिस को देखते ही गोकशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने मौके से तीन गोकश फैजान, मुस्तफा उर्फ कल्लू व रियासत निवासी ग्राम मुजाहिदपुर थाना फतेहपुर को धर दबोचा। उनके पास से एक कुंतल 27 किलो ग्राम मांस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष के अनुसार मौके पर हुई जांच में मांस गाय का पाया गया। मौके पर गोकशी के उपकरण, कुल्हाड़ी, इलेक्ट्रोनिक कांटा, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के तीन साथी फरार होने में सफल रहे। सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed