{"_id":"5b64a2884f1c1b6f668b71fc","slug":"91533321864-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से गैंगरेप का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से गैंगरेप का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से गैंगरेप का चौथा आरोपी गिरफ्तार
गंगोह (सहारनपुर)। किशोरी से गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि पांचवां आरोपी हाईकोर्ट से स्थगनादेश ले आने के कारण पुलिस की गिरफ्त से बचा है।
बता दें कि नगर निवासी एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर 14 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैराना विधायक नाहिद हसन की कथित रूप से पीड़िता के परिजनों को धमकाने की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। मामले की गूंज लखनऊ तक जा पहुंची थी। पीड़िता ने परिजनों के साथ डीजीपी से मुलाकात कर गंगोह पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी दिलदार, मोहल्ला गुजरान निवासी बाबा इरफान, गांव खानपुर गुर्जर निवासी फरमान एवं शाहरुख और गांव धलापड़ा निवासी सरवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी दिलदार, गांव खानपुर निवासी फरमान और गांव धलापडा नविासी सरवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को एक अन्य आरोपी शाहरुख को पकड़ लिया गया। आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार चल रहा पांचवां आरोपी हाईकोर्ट से स्टे आर्डर ले आने के कारण गिरफ्तारी से बचा हुआ है