{"_id":"5af346f64f1c1b340a8b8e3a","slug":"91525892854-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नगदी, मोबाइल व जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नगदी, मोबाइल व जेवरात उड़ाए
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। कातला खुर्द गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर तीन मोबाइल, जेवरात एवं 65 हजार 500 रुपये की नगदी चोरी कर ली। बाइक चुराते समय आवाज होने से परिवार की आंख खुल गई तो चोर भाग खड़े हुए। पीड़ित की तरफ से घटना की तहरीर थाना चिलकाना में दी गई है।
थाना चिलकाना क्षेत्र के कातला खुर्द गांव निवासी फरमान पुत्र कुर्बान के घर में मंगलवार की रात चोर घुस गए । चोरों ने फरमान के पिता कुर्बान के तकिए के नीचे रखा मोबाइल तथा साढे़ पांच हजार रुपये चुरा लिए। इसके बाद चोरों अंदर कमरे में सो रहे रिश्तेदार कलीम के दो कीमती मोबाइल चुराए। चोरों ने फरमान की साली गुलनाज के सोने के झुमके, पत्नी रजिया की अलमारी में रखे 60 हजार रुपये पर भी हाथ साफ कर दिया। घर में खड़ी बाइक को भी उठाने का प्रयास करने पर आवाज हुई तो फरमान और उसके परिवार की आंख खुल गई। इस पर चोर भाग खड़े हुए। चोरी होने का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद घटना की तहरीर थाने में दी गई।