{"_id":"5aa2d4424f1c1bb2758b48bc","slug":"91520620610-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में जवान को गोली लगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में जवान को गोली लगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। शाहपुर गांव में शादी समारोह में बीएसएफ के जवान को गोली लगने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी कैराना निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को तलहेड़ी बुजुर्ग से सटे शाहपुर गांव में बिरम सिंह की दो बेटियों सोनिया व आशु की बारात कैराना (शामली) के बुच्चाखेड़ी गांव से आई थी। शाम करीब तीन बजे बारद्वारी के समय हर्ष फायरिंग में छत पर खड़ा बीएसएफ का जवान रवि सैनी (28) पुत्र जगदीप सैनी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। रवि सैनी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को घायल जवान रवि सैनी की मां श्यामो पत्नी स्व. जगदीश सैनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बुच्चाखेड़ी (कैराना) निवासी संदीप पुत्र मोहकम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।