फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ में पकड़े बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुठभेड़ में पकड़े बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बड़गांव (सहारनपुर)। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मामूर के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार की रात सवा दस बजे नानौता में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम को चकमा देकर भाग रहे बदमाश को बड़गांव व नानौता पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौरा पुलिस चौकी के पास गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान बड़गांव थाना में तैनात एक सिपाही कुलदीप व बदमाश मामूर गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश मामूर पुत्र मसरूर निवासी पाली थाना गागलहेड़ी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एसएसपी सहारनपुर ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को दस हजार रुपये देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed