फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेटे और बहू पर मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी

बेटे और बहू पर मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी

Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बेटे और बहू पर मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर गांव के एक व्यक्ति ने बेटे और पुत्रवधू पर जबरन जमीन नाम कराने तथा इंकार करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मिरगपुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा पुत्रवधू के कहने में आकर उस पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। कई बार इसको लेकर उसके साथ कहासुनी भी हो चुकी है। आरोप है कि शनिवार को उसने फिर से जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। जब उसने इससे इंकार किया तो वह गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सुरेश ने बेटे और बहू से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर लापता, गुमशुदगी दर्ज
देवबंद। गन्ना खरीद केंद्र का एक मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ठेकेदार ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जिला कासगंज निवासी पप्पू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह कई मजदूरों को लेकर शुगर लिमिटेड के साधारणपुर गांव स्थित गन्ना खरीद केंद्र पर कार्य करने के लिए लाया था। शनिवार को अलीगढ़ निवासी मजदूर झाबू सुबह करीब चार बजे जंगल में शौच के लिए गया था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। तलाश भी की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पप्पू की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed