{"_id":"59f774454f1c1b97678b82b0","slug":"91509389381-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान के ताले तोड़ एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान के ताले तोड़ एक लाख की चोरी
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े की दुकान के ताले तोड़ एक लाख की चोरी
बड़गांव (सहारनपुर)। रविवार की रात थाने की बगल से चोर रेडीमेड की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये का कपड़ा व नगदी चोरी कर ले गए।
गांव उमरी मजबता निवासी रवि की कस्बे में थाने की बगल में वैष्णवी रेडीमेड की दुकान है। सोमवार सुबह आकर जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पडे़ थे। दुकान में सारे कपड़े बिखरे पड़े थे। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से करीब एक लाख रुपये मूल्य के कपड़े और पांच हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। एक माह पूर्व भी चोर थाने के सामने जगदंबा मोबाइल की दुकान से लाखों के मोबाइल व नगदी चोरी कर ले गये थे। एक माह में तीन दुकानों से चोरी की घटनाएं होने से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने कस्बे में रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बाद में सीओ देवबंद सिद्धार्थ ने कस्बे में पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।