फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रशासन के आदेश ठेंगे पर, कैनों में भरकर बेचा जा रहा पेट्रोल

प्रशासन के आदेश ठेंगे पर, कैनों में भरकर बेचा जा रहा पेट्रोल

Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन के आदेश ठेंगे पर, कैनों में भरकर बेचा जा रहा पेट्रोल
देवबंद (सहारनपुर)। पेट्रोल पंपों पर नियमों को ताक पर रखकर कैन और बोतलों में धड़ल्ले से पेट्रोल भरकर बेचा जा रहा है। जबकि प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप स्वामियों को सख्त हिदायत हैं कि वह बिना वाहन के किसी को भी कैन और बोतलों में पेट्रोल न दें।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को आदेश दिए थे वह बिना वाहन के किसी भी व्यक्ति को कैन और बोतल में पेट्रोल भरकर न बेचें। लेकिन लगता है कि शासन के आदेश पेट्रोल पंप स्वामियों के लिए कोई मायने नहीं रखते। शुक्रवार को नगर के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी एक व्यक्ति को बड़ी कैन में पेट्रोल देता नजर आया। जिससे साफ है कि उनके लिए न तो कोई नियम मायने रखते हैं और न ही उन्हें प्रशासन के आदेशों की कोई परवाह। इतना ही कोतवाली क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दुकानों पर भी नियमों को ताक पर रखकर बोतलों में पेट्रोल भरकर बेचा जा रहा है। पेट्रोल से भरी बोतलें दुकानों के बाहर रखी देखी जा सकती हैं। दुकानदार पेट्रोल पंपों से अधिक दाम वसूलकर वाहन चालकों को यह पेट्रोल बेच रहे हैं। हालांकि पूर्व में एसडीएम रामविलास यादव ने इस बाबत जांच कराने की बात कही थी। लेकिन आज भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। वहीं, एसडीएम रामविलास यादव का कहना है कि कैन और बोतलों में पेट्रोल का बेचना नियम विरुद्ध है। पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थ है जो खतरनाक है। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed