फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सामूहिक बलात्कार मामले में तीन आरोपियों की शिनाख्त

सामूहिक बलात्कार मामले में तीन आरोपियों की शिनाख्त

Tue, 19 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक बलात्कार मामले में तीन आरोपियों की शिनाख्त
सहारनपुर। लखनऊ की युवती का शनिवार को अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में तीन आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। आरोपी कैलाशपुर और उग्राहू के रहने वाले हैं। पुलिस ने कैलाशपुर के एक आरोपी को हिरासत में ले भी लिया है जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की टीम देहरादून में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कार सवार चार युवकों ने देहरादून से एक युवती का अपहरण करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया, उसकी बेल्टों से पिटाई की तथा उसके साथ लूटपाट भी की। इसके बाद आरोपी उसे गागलहेड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने युवती कसा चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया था, जबकि पुलिस ने युवती के बताने के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती के अपहरण, गैंगरेप के चारों आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को कैलाशपुर से हिरासत में ले भी लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में देहरादून में पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अन्य साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। उसी के आधार पर पुलिस टीम देहरादून में दबिश दे रही है। पुलिस के पास इस मामले में काफी सुबूत भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में ही रह रहे हैं आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार चारो आरोपी कैलाशपुर और उग्राहू के रहने वाले हैं और देहरादून में ही रह रहे हैं। घटना के बाद एक आरोपी कैलाशपुर में ही रह गया था, जबकि अन्य आरोपी देहरादून चले गए थे। पुलिस आरोपियों के पीछे देहरादून तक पहुंच चुकी है।
--। ट्यूबवेल पर ले जाकर भी किया था रेप
पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों आरोपियों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और पूरी तरह से नशे में धुत कर दिया था। कार में रेप का आरोप युवती ने लगाया था। बताया जा रहा है कि गागलहेड़ी क्षेत्र में ही स्थित एक आरोपी के ट्यूबवेल पर युवती को ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया।
--। सबूत हाथ लगे हैं, शीघ्र होगा खुलासा
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस को पुख्ता सुबूत हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास कर रही है। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-
-। पीड़िता के बयान दर्ज कराकर देहरादून भेजा
सहारनपुर। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पीड़ित युवती को नारी निकेतन भेज दिया था। जहां पुलिस ने अब उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराकर उसे उसके रिश्तेदारों के साथ देहरादून के लिए रवाना कर दिया है।

--। कैलाशपुर के आरोपी को पकड़ने पर हंगामा, लाठीचार्ज का आरोप
गागलहेड़ी। युवती के साथ गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने कैलाशपुर से पकड़ा तो कैलाशपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वली उर्फ बंटी के नेतृत्व में लोग रात में ही थाने पर पहुंच गए और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार लोगों पर पुलिस ने थाना में लाठी चार्ज करा दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में रिजवान, गौरव, असलम, खुर्रम खां, अखलाक, राकेश, बहार अहमद, प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed