फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हैवानियत: मासूम को बनाया हवस का शिकार

हैवानियत: मासूम को बनाया हवस का शिकार

Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
हैवानियत: मासूम को बनाया हवस का शिकार
बेहट (सहारनपुर)। नादराणा गांव के पास म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान से लापता बालिका पास ही गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसके साथ रेप किया गया था। लहूलुहान हालत में पुलिस ने पीड़ित बालिका को बेहट सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान लगा रखी है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे युवक अपनी सात वर्षीय बहन को दुकान पर बैठाकर अपने गांव किसी काम से चला गया, जब वह वापस तो उसकी बहन दुकान पर नहीं थी। उसने उसके बारे में आसपास के दुकानदारों से पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिर्ली इस पर उसने आसपास के खेतों में तलाश किया, तो एक गन्ने के खेत में सात साल की यह मासूम बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके साथ रेप किया गया था। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करने के बाद पीड़ित बच्ची को बेहट सीएचसी भिजवाया, जहां से ब्लीडिंग अधिक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गिरि ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। जिसने यह जघन्य अपराध किया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम को इस काम के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed