फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई कर 27 सौ रुपये लूटे

बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई कर 27 सौ रुपये लूटे

Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई कर 27 सौ रुपये लूटे
बेहट (सहारनपुर)। दो बदमाशों ने कॉस्मेटिक के सामान की फेरी लगाने वाले सेल्समैन को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए 2700 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को पीटा भी और उसके मोबाइल सिम कार्ड व बैटरी निकाल कर भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की है। मोहल्ला माजरी निवासी मुकेश पुत्र लटूर सिंह कॉस्मेटिक के सामान की फेरी लगाता है। रात में ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों पर सामान बेचकर कर लौट रहा था। मरवा गांव से गांगरोह नदी के रास्ते वापस आते समय नदी में उसे दो बदमाशों ने रोक लिया और हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उससे 2730 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुकेश की पिटाई भी की और उसका मोबाइल छीनकर उसमें से सिम कार्ड व बैटरी निकाल कर मोबाइल को उसके बैग में डालकर मौके से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद मुकेश घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed