फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोवंश तस्कर पकड़ा

गोवंश तस्कर पकड़ा

Sun, 13 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
गोवंश तस्कर पकड़ा
बेहट। पुलिस ने पुरानी यमुना नदी में मुठभेड़ के बाद एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरफ्तार किए गए तस्कर का दूसरा साथी मौके से भाग निकला। पुलिस को पकड़े गए तस्कर के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। तस्करों के कब्जे से 11 गोवंशीय पशु मुक्त कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली के कार्यवाहक इंचार्ज नरेंद्र तोमर ने बताया, कि शनिवार की दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी, कि दो तस्कर हरियाणा से गोवंश लेकर आए हैं और फिलहाल सलेमपुर गदा एवं नानोली गांव के बीच पुरानी यमुना नदी में है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर तस्कर गोवंश को छोड़कर खेतों में जाकर छिप गए। पुलिस ने जब तस्करों की तलाश शुरू की, तो एक तस्कर ने पुलिस पर फायर कर दी। पुलिस ने फायर करने वाले तस्कर कुर्बान पुत्र मोइनुद्दीन निवासी गांव कासला थाना खिजराबाद जनपद यमुनानगर (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी इसराफ पुत्र सालिम निवासी गांव पठानपुरा कोतवाली बेहट फरार हो गया। पकड़े गए तस्कर कुर्बान के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। मौके से पुलिस को 11 गोवंश मिले, जिनमें 8 गाय, एक बछड़ा, एक सांड़ एवं एक बछड़ी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार तस्कर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed