{"_id":"5c3a3e5cbdec2273a5195604","slug":"81547320924-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा पर हमले के आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव ही छात्रा पर चाकू से हमले के मामले में दोनों आरोपी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को जमानत देकर छोड़ दिया गया। जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।
शुक्रवार को एक छात्रा ने दो छात्रों पर चाकू से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस शनिवार को दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दोनों छात्रों के बारे में जानकारी की गई तो पुलिस अधिकारी संशय में पड़ गए। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि शामली के छात्र के परिजनों का कहना है कि वह पांच दिन से कॉलेज ही आया। जबकि शहर के छात्र के बारे में जानकारी की तो जिस समय घटना बताई जा रही है, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्र की घर से निकलने की फोटो उसके काफी देर बाद आ रही है। जबकि छात्रा ने उन्हें हमलावरों के रूप में पहचाना है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश मिश्र ने बताया कि पीड़िता छात्रा ने अब छेड़छाड़ की बात से मना कर दिया है। सिर्फ मारपीट और चाकू से हमले की बात कह रही है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में चाकू से घाव नहीं आया है। मारपीट के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें जमानत दे दी गई है।