फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दरोगा पर लगाया मारपीट करने का आरोप

दरोगा पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दरोगा पर लगाया मारपीट करने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम दरियापुर निवासी संजीव कुमार ने नानौता थाने के एक दरोगा पर बिना जांच के ही हवालात में बंद करने एवं दूसरे पक्ष को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संजीव कुमार का कहना है कि वह बुजुर्ग व्यक्ति हैं। उसके पड़ोस में ही उसके चचेरे भाई जोगेंद्र का मकान है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने 28 सितंबर को जोगेंद्र के मकान की छत पर आकर गाली गलौज की। जिस पर जोगेंद्र और आरोपी के बीच विवाद हो गया। उसने मौके पर पहुंचकर दोनों का बीच बचाव कराया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपी के साथ उसे और जोगेंद्र को भी पकड़कर नानौता थाना ले गई। जहां एक दरोगा ने आरोपी को पैसे लेकर रात को ही छोड़ दिया। जबकि दरोगा ने उसके साथ गाली गलौज की, उसकी पिटाई की और हवालात में डाल दिया। जबकि वह क्षेत्र का सम्मानित व्यक्ति है तथा ग्राम पंचायत सदस्य एवं निर्माण समिति का अध्यक्ष भी रह चुका है। दरोगा ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस संबंध में संजीव कुमार ने एसएसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराए जाने तथा आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed