{"_id":"5b3684134f1c1bf56e8baa73","slug":"81530299411-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव फैजाबाद में बिजली बिल वसूली शिविर में बिजली कर्मचारियों एवं गांव के लोगों में कनेक्शन काटने को लेकर जमकर मारपीट हुई। अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
शुक्रवार को विद्युत निगम द्वारा ग्राम फैजाबाद में लोगों की समस्याओं के समाधान करने एवं बकाया वसूली करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अवर अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि बकाएदारों की वसूली की प्रक्रिया चल रही थी। जिन बकाएदारों द्वारा भुगतान नहीं किया गया, विद्युत निगम की टीम उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहे थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने कनेक्शन काटने का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने अधिकारियों पर बिना सूचना दिए कनेक्शन काटने पर रोष जताया। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और कुछ ही देर में विद्युत निगम के कर्मचारियों एवं गांव के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। अवर अभियंता अश्वनी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हथनीकुंड चौकी इंचार्ज केके सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गयी है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।